हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता
हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का सफल आयोजन ✨ जे.पी.एस. अकादमी के प्रांगण में दिनांक 20 अप्रैल, सोमवार 2026 को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्या श्रीमती अंजू राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “सपनों की उड़ान”, “महापुरुषों का बलिदान”, “वीर सैनिकों की गाथाएं”, “अनुशासन का महत्व”, “मातृभूमि भारत माता”, “स्वास्थ्य ही सच्चा धन” तथा “भागदौड़ भरी जिंदगी” जैसे विविध एवं प्रेरणादायक विषयों पर अपनी उत्कृष्ट कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और जोश ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया तथा सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बलराज सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों
← Back to Recent Activity