Baal Kavi Samelen
"शब्दों की सरिता में बहा सृजन का उत्सव : जे.पी.एस. एकेडमी में गूँजी बाल कवियों की ओजस्वी वाणी"
हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, अभिव्यक्ति-कौशल तथा सृजनात्मक चिंतन को विकसित करने के उद्देश्य से जे.पी.एस. एकेडमी, निसिंग (करनाल) के हरित प्रांगण में दिनांक 18 जुलाई, 2026 को भव्य बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी प्रबंधन सदस्या श्रीमती अंजू राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की दिव्यता से आलोकित हो उठा।
कवि सम्मेलन में एकेडमी के चारों सदनों—भगत सिंह, चाणक्य, आर्यभट्ट एवं चंद्रगुप्त—के चयनित बाल कवियों ने अपनी मौलिक एवं प्रभावशाली रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। हास्य, वीर, भक्ति, प्रेरणा, सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम जैसे विविध रसों से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का आरंभ कक्षा आठवीं यमुना के जसरा
← Back to Recent Activity